Site icon Latest and Trending News | Headlines & live Updates

Navika Sagar Parikrama: Female officers will embark on a journey of 21,600 nautical miles in eight months.

समुद्र की गहराइयों से लेकर सागर की लहरों पर देश की दो महिला अधिकारी 21,600 समुद्री मील की यात्रा करेंगी। दरअसल, नाविका सागर परिक्रमा अभियान के दूसरे संस्करण के साथ दुनिया भर में भ्रमण के असाधारण मिशन पर निकलने के लिए भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार है।

नौकायन पोत तारिणी से नौसेना की दो साहसी महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए 2 अक्टूबर को इस चुनौतीपूर्ण अभियान पर गोवा से रवाना होंगी। आठ महीने की अवधि में दोनों महिलाएं बिना किसी बाहरी सहायता के केवल पवन ऊर्जा पर निर्भर करते हुए 21,600 समुद्री मील की यात्रा करेंगी।

नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को बताया कि इस ऐतिहासिक यात्रा को गोवा के नौसेना महासागर नौकायन नोड, आईएनएस मंडोवी से रवाना किया जाएगा। आठ माह के दौरान दोनों महिला अधिकारी मानव सहनशक्ति की सीमाओं को लांघते हुए उच्च समुद्र, चरम मौसम की स्थिति की कठोरता का सामना करेंगी।

Exit mobile version